Search

 
 
 

Jamtara News : खेत में गोबर डालने गई बच्ची की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत

फतेहपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव में मंगलवार को हादसे में 10 वर्षीय बच्ची माकु मुर्मू की मौत हो गई. बच्ची ट्रैक्टर के साथ खेत में गोबर डालने के लिए गई थी. इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
 
घटना के बाद खड़ा ट्रैक्टर व जुटी भीड़.

Jamtara : जामताड़ा जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के अगया गांव में मंगलवार को हादसे में 10 वर्षीय बच्ची माकु मुर्मू की मौत हो गई. बच्ची ट्रैक्टर के साथ खेत में गोबर डालने के लिए गई थी. इसी दौरान अचानक वह ट्रैक्टर की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

 

घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है. लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही