Search

 
 
 

Hazaribagh : शराब बनाने के दौरान हुई मौत की जांच से उत्पाद विभाग को अलग रखने का आदेश

सरकार ने हजारीबाग उपायुक्त को अवैध शराब बनाने के दौरान हुई मौत की जांच का आदेश दिया है. उपायुक्त को यह निर्देश दिया गया है कि वह कमेटी बनाकर मामले की जांच करें. लेकिन जांच कमेटी में उत्पाद विभाग के किसी अधिकारी को नहीं रखें.
 

Hazaribagh: सरकार ने हजारीबाग उपायुक्त को अवैध शराब बनाने के दौरान हुई मौत की जांच का आदेश दिया है. उपायुक्त को यह निर्देश दिया गया है कि वह कमेटी बनाकर मामले की जांच करें. लेकिन जांच कमेटी में उत्पाद विभाग के किसी अधिकारी को नहीं रखें.

 

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के कूद गांव में मंगलवार को तीन लोगों की मौत हो गई थी. बताया जाता है कि मृतक अवैध शराब बना रहे थे. इस दौरान सड़े महुआ से अत्याधिक गैस रिसाव से उनकी मौत हो गई. मरने वालों में बड़की देवी, महेंद्र साव और रवि कुमार का नाम शामिल है. जिले में हुई इस घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है.

 

सरकार की ओर से हजारीबाग के उपायुक्त को कमेटी गठित कर मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है. लेकिन मामला शराब से संबंधित होने की वजह से जांच कमेटी में उत्पाद विभाग के किसी अधिकारी को शामिल नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसका उद्देश्य निष्पक्ष जांच कराना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही