Search

 
 
 

Bokaro News : चास नगर निगम के इंजीनियर व पार्षद भिड़े, मामला थाना पहुंचा

पार्षदों का आरोप है कि सहायक अभियंता ने बिना सूची के किसी भी चापाकल की मरम्मत कराने से इनकार कर दिया. आग्रह करने पर भी उनकी बात नहीं सुनी.
 
शिकायत लेकर थाना पहुंचे.

Bokaro : चास नगर निगम के इंजीनियर व पार्षदों के बीच विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पिंडराजोरा थाने में लिखित शिकायत दी है. निगम के सहायक अभियंता (यांत्रिक) मो. नाजिश नवाज ने वार्ड 31 की पार्षद सुमन राय, वार्ड 33 के पार्षद उत्तम गोप व वार्ड 4 की पार्षद के पति पिंटू राय पर शराब के नशे में अभद्र व्यवहार, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में पिंड्राजोरा थाना में आवेदन दिया गया है.


वहीं, दूसरी ओर, पार्षद सुमन राय, उत्तम गोप व पिंटू राय ने इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है. उनका कहना है कि मंगलवार को नगर निगम में पेयजल समस्या पर सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई थी. बैठक के बाद वे लोग अपने-अपने वार्ड की पेयजल समस्या और खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत को लेकर सहायक अभियंता मो. नाजिश नवाज से मिलने पहुंचे थे.


पार्षदों का आरोप है कि सहायक अभियंता ने बिना सूची के किसी भी चापाकल की मरम्मत कराने से इनकार कर दिया. आग्रह करने पर भी उनकी बात नहीं सुनी. पार्षद सुमन राय ने कहा कि जब उन्होंने पानी और अन्य जरूरी कार्यों को सुचारू रूप से करने का आग्रह किया, तब अभियंता ने उनके साथ बदसलूकी की.

 

सवाल यह है कि जब मेयर व अपर नगर आयुक्त ने बैठक बुलाई थी, तो उस बैठक में अपने मुद्दे को उठाने की बजाय सहायक अभियंता के पास जाने की क्या जरूरत थी. इधर सहायक अभियंता ने अपने आवेदन में कहा है कि मंगलवार शाम वह जिला नियंत्रण कक्ष ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी आरोपितों ने उन्हें धमकी दी और कार्यालय के बाहर मारपीट की बात कही. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीच-बचाव करने वालों के साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया. दोनों पक्षों ने पिंड्राजोरा थाना में आवेदन देकर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही