Search

 
 
 

Ranchi News : बकरीद से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील

राजधानी रांची में बकरीद को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से महात्मा गांधी मार्ग पर प्रशासन ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को शांतिपूर्वक बकरीद बनाने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च में लगभग 100 से ज्यादा जवान शामिल हुए.
 

Ranchi : राजधानी रांची में बकरीद को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. रांची के अल्बर्ट एक्का चौक से महात्मा गांधी मार्ग पर प्रशासन ने फ्लैग मार्च करते हुए लोगों को शांतिपूर्वक बकरीद बनाने का संदेश दिया. फ्लैग मार्च में लगभग 100 से ज्यादा जवान शामिल हुए.

 

फ्लैग मार्च में रांची के एसडीएम कुमार रजत, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी भी फ्लैग मार्च में शामिल हुए. मीडिया से बात करते हुए कुमार रजत ने लोगों को संदेश दिया कि शांतिपूर्वक बकरीद त्यौहार को मनाए और जनता से यह भी अपील की की अगर किसी भी असामाजिक तत्व पर अगर कोई संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दें. किसी भी त्यौहार को सफल बनाने में सबसे बड़ा योगदान आम जनता का होता है. 

Uploaded Image

 

पुलिस ने बकरीद से पहले धार्मिक संगठनों के साथ बैठकर आपसी भाई चारा और सौहार्दपूर्ण बकरीद मनाने को लेकर बैठक की थी. राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस को मुस्तैद रहने के लिए बोला गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही