Search

Bokaro News : पिंडराजोरा में बंद खदान से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

घटनास्थल पर जुटी भीड़.

Bokaro : बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र में बंद खदान से एक युवक का शव बरामद किया गया है. युवक की पहचान पिंडराजोरा गांव निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है.

 


जानकारी के अनुसार, आसपास के ग्रामीणों ने बंद खदान में जमा पानी में एक युवक के डूबे होने की सूचना पिंडराजोरा थाना को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच-पड़ताल की. घटनास्थल से मृतक की स्कूटी भी बरामद की गई है. पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ है. एएसपी वेदांत शंकर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//