Search

 
 
 

Bokaro News : बकरीद को लेकर चास की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, सुबह 6:30 से 9 बजे तक भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

बकरीद (ईद-उल-जोहा) को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट है. चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा ने विधि-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार, 28 मई को सुबह 6:30 बजे से रात के 9 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक रहेगा.
 

Bokaro : बकरीद (ईद-उल-जोहा) को लेकर बोकारो जिला प्रशासन अलर्ट है. चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा ने विधि-व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए हैं. जारी आदेश के अनुसार, 28 मई को सुबह 6:30 बजे से रात के 9 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों के परिचालन पर अस्थायी रोक रहेगा. 

 

वहीं आईटीआई मोड़ से बालीडीह की ओर जाने वाले भारी वाहनों को तेलीडीह हाईवे चौक के पास रोका जाएगा. नया मोड़ से बालीडीह जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों को उकरीद मोड़ हाईवे के पास रोकने का निर्देश दिया गया है. वहीं पेटरवार से आईटीआई मोड़ की ओर आने वाले भारी वाहनों को जरीडीह टॉल प्लाजा और स्टेशन मोड़ बालीडीह के पास रोका जाएगा. 

 

सभी संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि तय समय और स्थान पर भारी वाहनों को रोकना सुनिश्चित करें और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखें. यह आदेश 28 मई 2026 को सुबह 6:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रभावी रहेगा. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही