Ranchi News : झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में तैनात तीन पुलिसकर्मियों का प्रशासनिक आधार पर तबादला किया गया है. विभागीय आदेश के अनुसार तीनों को पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, नेतरहाट स्थानांतरित किया गया है.
इसे भी पढ़ें...
तबादला सूची में अनुज कुमार प्रभाकर और संतोष कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी शामिल हैं. आदेश के बाद तीनों को अपने वर्तमान पदस्थापन से मुक्त होकर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, नेतरहाट में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
विभागीय स्तर पर यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए किया गया है. आदेश के मुताबिक संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्धारित नई पदस्थापना पर योगदान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

