Search

 
 
 

Jharkhand News : 21 जून को स्कूलों में होगा 'योगमय झारखंड 2026’ का आयोजन

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में “योगमय झारखंड 2026” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है.
 

Ranchi : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्यभर के सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में “योगमय झारखंड 2026” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” निर्धारित की गई है.

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके तहत 12 जून को जिला स्तरीय, 13 जून को प्रखंड स्तरीय और 15 जून को संकुल स्तरीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा. इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रत्येक विद्यालय से एक शारीरिक शिक्षा शिक्षक या नोडल शिक्षक भाग लेंगे.

 

विद्यालयों में 12 जून को राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा. कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन प्रतियोगिता, जबकि कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कविता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसका विषय “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” रहेगा.

 

इसके अलावा 16 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से 8:00 बजे तक विद्यालयों में सामूहिक योग प्रोटोकॉल अभ्यास कराया जाएगा. वहीं, 17 जून को सभी विद्यालयों में योग क्लबों का पुनर्गठन किया जाएगा.

 

21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन पूरे राज्य में किया जाएगा. इस दिन रविवार होने के बावजूद सभी सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे और सामूहिक योगाभ्यास सहित योग आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी.

 

विभाग ने सभी कार्यक्रमों को “योगमय झारखंड 2026” की मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार संचालित करने तथा योग गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं. विभाग का मानना है कि यह पहल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता, अनुशासन, शारीरिक सक्रियता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही