Search

 
 
 

Deoghar News: सफाई कर्मियों ने निकाला मशाल जुलूस, 11 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल

देवघर निगम प्रशासन की कथित तानाशाही, उदासीनता के खिलाफ सफाई कर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले दर्जनों सफाई कर्मियों ने बुधवार शाम को शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.
 

Deoghar: देवघर निगम प्रशासन की कथित तानाशाही, उदासीनता के खिलाफ सफाई कर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. झारखंड लोकल बॉडीज एम्प्लाइज फेडरेशन के बैनर तले दर्जनों सफाई कर्मियों ने बुधवार शाम को शहर की सड़कों पर मशाल जुलूस निकालकर निगम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. साथ ही नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

 

फेडरेशन के अध्यक्ष संजय मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान फेडरेशन के संरक्षक बाबा बलियासे भी मौजूद रहे और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया.

 

इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा कि पिछले एक महीने से सफाई कर्मी अपनी मांगों को लेकर नगर निगम प्रशासन को लगातार ज्ञापन सौंप रहे हैं, लेकिन नगर आयुक्त और मेयर द्वारा उनकी समस्याओं पर कोई ठोस पहल नहीं की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन की उदासीनता के कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा है.

 

उन्होंने घोषणा की कि अब तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है नगर आयुक्त को मांग पत्र दे देकर थक गए है. इसलिए अपनी मांगों को लेकर 11 जून से देवघर नगर निगम के सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

 

वहीं, फेडरेशन के संरक्षक बाबा बलियासे ने कहा कि सफाई कर्मियों की मांगें पूरी तरह जायज हैं और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी. उन्होंने निगम प्रशासन से कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द समाधान निकालने की मांग की.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही