Search

 
 
 

Latehar News: पल्स पोलियो अभियान को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, डीसी ने दिए अहम निर्देश

बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं जिले में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो रोधी खुराक पहुंचाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई.
 

Latehar: बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोलियो टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों एवं जिले में शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो रोधी खुराक पहुंचाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. 

 


बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को अभियान के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पोलियो उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है. अभियान के दौरान किसी भी बच्चे के छूटने की संभावना न रहे, इसके लिए विशेष रणनीति के तहत कार्य करने का निर्देश दिया गया. 

 

 

उपायुक्त ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन-जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष रूप से जागरूकता अभियान चलाकर अभिभावकों को पोलियो रोधी खुराक के महत्व से अवगत कराया जाए. बैठक में अभियान के लिए बूथों की व्यवस्था, वैक्सीन की उपलब्धता, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति, प्रशिक्षण, निगरानी व्यवस्था एवं प्रचार-प्रसार संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई. 

 


बैठक में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, जिला टास्क फोर्स के सदस्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही