Search

 
 
 

झारखंड में सिंथेटिक ओपिओइड साइक्लोर्फिन को लेकर अलर्ट, ATS ने सभी जिलों को किया सतर्क

झारखंड में सिंथेटिक नशे के खतरे को देखते हुए एटीएस (ATS) ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को विशेष अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi : झारखंड में सिंथेटिक नशे के खतरे को देखते हुए एटीएस (ATS) ने राज्य के सभी एसएसपी और एसपी को विशेष अलर्ट जारी किया है. यह अलर्ट अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड (INCB) द्वारा जारी स्पेशल अलर्ट नंबर-1 के आधार पर जारी किया गया है, जिसमें सिंथेटिक ओपिओइड साइक्लोर्फिन (Cyclorphine) के उभरते खतरे को लेकर चिंता जताई गई है. जारी पत्र के अनुसार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भारत में ड्रग कंट्रोल की नोडल एजेंसी है और यह अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ समन्वय में कार्य करती है. 

 

INCB ने जारी अलर्ट में इस सिंथेटिक पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी की आशंका जताई है. फिलहाल यह पदार्थ NDPS एक्ट के तहत अधिसूचित नहीं है, लेकिन इसके गलत इस्तेमाल की संभावना को देखते हुए एजेंसियों को सतर्क रहने को कहा गया है.

 

एटीएस, झारखंड ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय खुफिया तंत्र को अलर्ट रखें, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखें और इस पदार्थ से जुड़े किसी भी दुरुपयोग या तस्करी की सूचना तत्काल एनसीबी को उपलब्ध कराएं.

 

साथ ही महत्वपूर्ण स्थलों पर एहतियाती और निवारक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.अधिकारियों ने इसे सुरक्षा और खुफिया दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि समय रहते सतर्कता बरतने से किसी भी संभावित नशा तस्करी नेटवर्क को रोका जा सकता है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही