Search

 
 
 

झारखंड पार्टी (एनोस) 6 सीट पर लड़ेगी चुनाव, तीन सीट पर प्रत्याशियों का किया ऐलान

 
Ranchi: झारखंड पार्टी (एनोस) झारखंड में 6 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी. जिसमें से तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने आज प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी प्रत्याशी होंगे. यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में की. अशोक कुमार भगत बताया कि तीन और सीट खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से पार्टी चुनाव लड़ेगी. खूंटी लोकसभा के लिए आज रात को निर्णय लिया जाएगा. इसके लिए सभी संभावित प्रत्याशियों को बुलाया गया है. लोहरदगा और राजमहल से पार्टी अभी इंतजार करेगी. राजमहल से पार्टी लोबिन हेम्ब्रम और लोहरदगा से चमरा लिंडा को समर्थन दे सकती है, यदि ये दोनों चुनाव लड़ते हैं तब. क्योंकि इन दोनों नेताओं की विचारधारा और लड़ाई झारखंड पार्टी से मेल खाती है. इसे भी पढ़ें -इस">https://lagatar.in/if-you-get-fever-in-this-season-dont-panic-vigilance-is-also-necessary/">इस

मौसम में बुखार आए, घबराएं नहीं, सतर्कता भी जरुरी

भाजपा जुमलेबाज पार्टी, हेमंत ने 4 साल में झारखंड को लूटा

पत्रकार सम्मेलन में झारखंड पार्टी (एनोस) के नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी में माहिर हैं. इन लोगों ने देश को बर्बाद करके रख दिया. महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. साथ ही कहा, राज्य में महागठबंधन की सरकार और उसके मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने झारखंड को 4 साल में सिर्फ लूटने का काम किया. इसे भी पढ़ें -सीबीआई">https://lagatar.in/cbis-investigation-revealed-a-case-of-illegal-mining-of-five-lakh-cubic-meters-on-lemon-mountain/">सीबीआई

की जांच में सामने आया नींबू पहाड़ पर पांच लाख घन मीटर अवैध खनन का मामला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही