Search

 
 
 

Jharkhand Police:  24 हवलदार बने अवर निरीक्षक, मुख्यालय ने जारी किया आदेश

राज्य के 24 आयुधिक हवलदारों को आयुधिक अवर निरीक्षक (आयुधिक जमादार) के पद पर पदोन्नति मिली है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : राज्य के 24 आयुधिक हवलदारों को आयुधिक अवर निरीक्षक (आयुधिक जमादार) के पद पर पदोन्नति मिली है. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है. यह निर्णय केंद्रीय चयन पर्षद की बैठक में लिए गए फैसले के आधार पर लिया गया है. आदेश जारी होने की तिथि से ही पदोन्नति प्रभावी मानी जाएगी.

 

Uploaded Image

 


पदोन्नत अधिकारियों को सरकार के निर्धारित वेतनमान के अनुसार पे-बैंड-II (9300-34800), ग्रेड पे 4200 रुपये और पे-मैट्रिक्स लेवल-6 का लाभ मिलेगा. हालांकि, नए पद का आर्थिक लाभ उसी दिन से प्रभावी होगा, जिस दिन संबंधित अधिकारी अपने पद पर योगदान देंगे.

 

पदोन्नति पाने वालों में रांची, रामगढ़, गुमला, जमशेदपुर, धनबाद, कोडरमा समेत विभिन्न जिलों और जैप, झारखंड जगुआर, विशेष शाखा, सीटीसी मुसाबनी व जेपीए हजारीबाग जैसी इकाइयों में कार्यरत कुल 24 पुलिसकर्मी शामिल हैं.

 

पुलिस मुख्यालय ने पदोन्नति के साथ कुछ महत्वपूर्ण शर्तें भी निर्धारित की है. जिन अधिकारियों ने अब तक 'हिन्दी टिप्पण एवं प्रारूपण परीक्षा' उत्तीर्ण नहीं की है, उन्हें एक वर्ष के भीतर यह परीक्षा पास करनी होगी. निर्धारित समय सीमा में परीक्षा पास नहीं करने पर उन्हें पुनः मूल पद पर भेजा जा सकता है.

 

इसके अलावा यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध न्यायालय में मामला लंबित है, विभागीय कार्रवाई चल रही है या पिछले तीन वर्षों के दौरान कोई गंभीर दंड मिला है, तो उसकी पदोन्नति पर रोक लग सकती है. वहीं भविष्य में वरिष्ठता से जुड़े किसी न्यायिक या प्रशासनिक निर्णय की स्थिति में वरीयता सूची में आवश्यक संशोधन भी किया जा सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही