Search

 
 
 

झारखंड पुलिस ने 30 दिनों में 6115 मामले निपटाए, फिर भी 48 हजार से अधिक केस लंबित

झारखंड पुलिस ने पिछले एक महीने में 6,115 पुराने आपराधिक मामलों का निपटारा किया है. इस कार्रवाई में हजारीबाग जिला (939 मामले) सबसे आगे रहा, इसके बाद रांची (689) और धनबाद (709) का स्थान रहा.
 

Ranchi :  झारखंड पुलिस ने पिछले एक महीने में 6,115 पुराने आपराधिक मामलों का निपटारा किया है. इस कार्रवाई में हजारीबाग जिला (939 मामले) सबसे आगे रहा, इसके बाद रांची (689) और धनबाद (709) का स्थान रहा.

 

हालांकि झारखंड पुलिस की यह उपलब्धि राज्य के पुलिस थानों में लंबित पड़े 48,287 मामलों की संख्या के सामने कम पड़ जाती है.  ये लंबित मामले हत्या, डकैती और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों से लेकर सामान्य चोरी और मारपीट तक के हैं, जो राज्य में पुलिस पर बढ़ते कार्यभार और न्याय में देरी की चुनौती को उजागर करते हैं.

 

झारखंड पुलिस ने एक माह में 6115 मामलों का किया निष्पादन

- रांची : 689

- खूंटी : 64

- गुमला : 98 

- सिमडेगा : 48

- लोहरदगा : 71

- चाईबासा : 130

- सरायकेला : 151

- जमशेदपुर : 295

- पलामू : 366

- लातेहार : 118

- गढ़वा : 295

- हजारीबाग : 939

- रामगढ़ : 124

- कोडरमा : 140

- चतरा : 178

- गिरिडीह : 338

- धनबाद : 709

- बोकारो : 360

- दुमका : 121

- गोड्डा : 156

- जामताड़ा : 77

- देवघर : 266

- साहेबगंज : 238

- पाकुड़ : 66

- रेल धनबाद : 54

- रेल जमशेदपुर : 24

- कुल : 6115

झारखंड के थानों में 48287 मामले लंबित 

- रांची : 12942

- खूंटी : 395

- गुमला : 682 

- सिमडेगा : 254

- लोहरदगा : 493

- चाईबासा : 954

- सरायकेला : 851

- जमशेदपुर : 2440

- पलामू : 2531

- लातेहार : 841

- गढ़वा : 1475

- हजारीबाग : 6703

- रामगढ़ : 801

- कोडरमा : 653

- चतरा : 1819

- गिरिडीह : 1993

- धनबाद : 2386

- बोकारो : 3115

- दुमका : 1022

- गोड्डा : 638

- जामताड़ा : 475

- देवघर : 2496

- साहेबगंज : 1490

- पाकुड़ : 1375

- रेल धनबाद : 294

- रेल जमशेदपुर : 170

- कुल : 48287

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही