Search

Jharkhand : पुलिस मुख्यालय का फैसला, अधूरे थाना भवन बनेंगे, जर्जर थानों का होगा कायाकल्प

Ranchi : झारखंड में जिन थानों के भवन अब तक नहीं बन पाए हैं, उनके निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर पुलिस मुख्यालय सक्रिय हो गया है. इस संबंध में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.
 
बैठक में डीजीपी ने कहा कि जिन थानों का भवन अभी तक नहीं बन पाया है, उनके निर्माण की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए. विशेष रूप से जिन स्थानों पर भूमि संबंधी समस्याओं के कारण निर्माण कार्य लंबित है, वहां के एसपी को संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द एनओसी और अन्य औपचारिकताएं पूरी कराने का निर्देश दिया गया.

डीजीपी ने कहा कि भूमि उपलब्ध होते ही निर्माण एजेंसियों के माध्यम से थाना भवन निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि राज्य के सभी थानों को आधुनिक और सुविधायुक्त भवन उपलब्ध कराया जा सके.

समीक्षा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिन जिलों में थाना भवन जर्जर अवस्था में हैं, उनकी मरम्मत और सुदृढ़ीकरण का कार्य भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा. इसके लिए संबंधित जिलों से जर्जर भवनों की रिपोर्ट मांगी गई है.

पुलिस मुख्यालय का मानना है कि बेहतर आधारभूत संरचना से पुलिस व्यवस्था और कानून-व्यवस्था के संचालन में और अधिक मजबूती आएगी. डीजीपी ने सभी एसपी को निर्देश दिया कि थाना भवन निर्माण एवं मरम्मत से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी करें और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को उपलब्ध कराएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही