Search

 
 
 

NEET Re-exam : जमशेदपुर प्रशासन पूरी तरह तैयार, 8 परीक्षा केंद्रों पर 4 हजार अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

21 जून को होने वाली नीट री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.
 

Jamshedpur : 21 जून को होने वाली नीट री-एग्जाम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक और निगरानी व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं. जिले में कुल 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 4 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे.एएसपी ऋषभ द्विवेदी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा. 

 

परीक्षा के दौरान केंद्रों के बाहर और आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए गश्ती दल भी सक्रिय रहेंगे. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी और निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.

 

परीक्षार्थियों को समय पर केंद्र तक पहुंचाने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है. प्रशासन ने छात्रों और उनके अभिभावकों से परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पहुंचने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा होटल और लॉज पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है. जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष माहौल में संपन्न कराने के लिए हर जरूरी कदम उठाया गया है.

 

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि परीक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की अनियमितता, गड़बड़ी या अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने अभ्यर्थियों से शांतिपूर्वक परीक्षा देने और सभी नियमों का पालन करने की अपील की है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही