Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मुख्यालय : DGP की अध्यक्षता में होने वाली बैठक अगले आदेश तक टली

झारखंड पुलिस मुख्यालय में 28 और 29 मई को पुलिस महानिदेशक (DGP) के नेतृत्व में प्रस्तावित समीक्षा बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. इस संबंध में मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है.
 
  • 29-30 मई को होने वाली थी बैठक

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय में 29 और 30 मई को पुलिस महानिदेशक (DGP) के नेतृत्व में प्रस्तावित समीक्षा बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है. इस संबंध में मुख्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को सूचना दे दी गई है.

 

जानकारी के अनुसार डीजीपी की अध्यक्षता में दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित होनी थी, जिसमें राज्य के विभिन्न जिलों की विधि-व्यवस्था, लंबित मामलों की समीक्षा और कई अहम बिंदुओं पर चर्चा प्रस्तावित थी. हालांकि अब इस बैठक को अगले आदेश तक टाल दिया गया है.


बताया जा रहा है कि 28 मई को बकरीद पर्व को देखते हुए सभी जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी बढ़ गई है. पर्व के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में व्यस्त रहेंगे.

 

इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस मुख्यालय ने फिलहाल समीक्षा बैठक स्थगित करने का निर्णय लिया है. अब बैठक की नई तिथि बाद में तय की जाएगी, जिसकी सूचना मुख्यालय की ओर से अलग से जारी की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही