Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन की डीजीपी से मांग, आरक्षियों की वरीयता सूची जल्द हो जारी

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जिला बल के आरक्षियों की लंबित राज्य स्तरीय वरीयता सूची (स्टेट सीनियरिटी लिस्ट) जल्द प्रकाशित करने की मांग उठाई है. इस संबंध में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह और महामंत्री रमेश उरांव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है.
 
झारखंड की खबरें

Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने जिला बल के आरक्षियों की लंबित राज्य स्तरीय वरीयता सूची (स्टेट सीनियरिटी लिस्ट) जल्द प्रकाशित करने की मांग की है. इस संबंध में एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह और महामंत्री रमेश उरांव ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र सौंपकर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया है.


एसोसिएशन का कहना है कि जिला बल के आरक्षियों की राज्य स्तरीय वरीयता सूची लंबे समय से जारी नहीं होने के कारण हजारों पुलिसकर्मी अपनी वास्तविक वरीयता और पदोन्नति की स्थिति को लेकर असमंजस में हैं. इसका सीधा असर उनके सेवा हित और प्रमोशन की प्रक्रिया पर पड़ रहा है.

 

 

पत्र में कहा गया है कि वरीयता सूची के अभाव में कई आरक्षियों को यह जानकारी नहीं मिल पा रही है कि वे राज्य स्तर पर किस स्थान पर हैं और भविष्य में उनकी पदोन्नति कब तक हो सकती है. इससे पुलिसकर्मियों के बीच लगातार संशय की स्थिति बनी हुई है.


झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने डीजीपी से आग्रह किया है कि सभी लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर राज्य स्तरीय वरीयता सूची प्रकाशित की जाए, ताकि आरक्षियों को उनकी सही वरिष्ठता का पता चल सके और समयबद्ध तरीके से पदोन्नति की प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही