Search

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने उठाई वेतन विसंगति और MACP की मांग

Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने पुलिसकर्मियों की लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए सरकार से जल्द कार्रवाई करने की अपील की है. एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार की भत्ता संशोधन समीक्षा उच्च स्तरीय समिति, वेतन विसंगति, सेवा शर्तों में एकरूपता एवं MACP से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए गठित समिति से मुलाकात कर पुलिसकर्मियों की समस्याओं को विस्तार से रखा.
 
इसे भी पढ़ें...

प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड पुलिस के पदाधिकारियों, पुलिसकर्मियों, चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों और गृहरक्षकों को विभिन्न भत्तों का लाभ शीघ्र मिलना चाहिए. उन्होंने वित्तीय उन्नयन (MACP) के तहत ग्रेड पे 4200 से जुड़े लंबित मामलों का भी जल्द निपटारा करने की मांग की, ताकि हजारों पुलिसकर्मियों को इसका लाभ मिल सके.

Uploaded Image

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण कुमार सिंह

कर्ण कुमार सिंह ने बताया कि नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के दायरे में शामिल करने के लिए झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी (JSAS) के कार्यकारी निदेशक को भी पत्र भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के हित से जुड़े सभी लंबित मामलों का समयबद्ध समाधान आवश्यक है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन पुलिस बल के कर्मचारियों के अधिकारों और सुविधाओं को लेकर लगातार सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखता रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही