Search

 
 
 

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने कहा - विधायक श्वेता सिंह माफी मांगें नहीं तो आंदोलन

Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बोकारो में जिस प्रकार से डीएसपी के साथ मारपीट की घटना हुई है, वह निंदनीय है. बोकारो में वार्ड संख्या 32 में बूथ पर रमाशंकर सिंह ने उपद्रव फैलाया और डीएसपी प्रवीण कुमार के साथ अभद्रता व्यवहार किया.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. बोकारो में जिस प्रकार से डीएसपी के साथ मारपीट की घटना हुई है, वह निंदनीय है. बोकारो में वार्ड संख्या 32 में बूथ पर रमाशंकर सिंह ने उपद्रव फैलाया और डीएसपी प्रवीण कुमार के साथ अभद्रता व्यवहार किया. उसके बाद मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जिसके बाद विधायक श्वेता सिंह ने रमाशंकर सिंह का पक्ष लिया.

 

श्वेता सिंह ने पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगाया और अमर्यादित टिप्पणी की. विधायक श्वेता सिंह के इस प्रकार के हरकत से बोकारो पुलिस के साथ-साथ झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन काफी आक्रोश में है. झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कहा कि यदि विधायक श्वेता सिंह लिखित रूप से माफी नहीं मांगती है, राज्यभर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही