Search

 
 
 

झारखंड पुलिसकर्मियों को मिला 1.67 करोड़ का चिकित्सा अनुदान

झारखंड में 622 पुलिसकर्मियों और उनके निकट परिजनों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कुल 1.67 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से जारी की गई है.
 

Ranchi :  झारखंड में 622 पुलिसकर्मियों और उनके निकट परिजनों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कुल 1.67 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से जारी की गई है. इस सहायता राशि से वे पुलिसकर्मी लाभान्वित होंगे, जिन्होंने कैंसर, किडनी ट्रांसप्लांट और अन्य जटिल ऑपरेशनों के लिए चिकित्सा अनुदान का आवेदन पुलिस मुख्यालय में किया था. 

केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक में लिया गया था फैसला

बता दें कि बीते 2 जून को पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में पुलिसकर्मियों और उनके आश्रितों द्वारा दिए गए चिकित्सा सहायता आवेदनों पर गहन विचार-विमर्श किया गया, जिसके बाद अलग-अलग राशियों को स्वीकृति दी गई. डीजीपी के आदेश पर, पुलिस उपमहानिरीक्षक (बजट) ने संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) और पुलिस के विभिन्न विंगों को निर्देश जारी किए हैं. इन निर्देशों में कहा गया है कि चिकित्सा सहायता राशि उन स्थानों पर तत्काल जारी की जाए, जहां वर्तमान में लाभार्थी पुलिसकर्मी तैनात हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही