Search

 
 
 

झारखंड पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ : दागी थानेदार फील्ड पोस्टिंग से हटेंगे,DGP ने मांगी  रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पुलिस विभाग में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की शुरुआत की गई है. इसके तहत गंभीर आरोपों, विभागीय जांच और विवादों में घिरे थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है. ऐसे अधिकारियों को आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा सकता है.
 

Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य में जमीनी स्तर पर पुलिसिंग को मजबूत करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. पुलिस विभाग में ‘ऑपरेशन क्लीन’ की शुरुआत की गई है. इसके तहत गंभीर आरोपों, विभागीय जांच और विवादों में घिरे थाना प्रभारियों व पुलिस अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है. ऐसे अधिकारियों को आने वाले दिनों में फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा सकता है. 

 

सूत्रों के अनुसार, डीजीपी स्तर से इसकी सीधे मॉनिटरिंग शुरू कर दी गई है. राज्य के सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से ऐसे अधिकारियों की गोपनीय रिपोर्ट मांगी गई है, जिनके खिलाफ शिकायतें लंबित हैं या जिनका ट्रैक रिकॉर्ड सवालों के घेरे में रहा है. मुख्यालय स्तर पर रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की जा रही है. 

 

जानकारी के मुताबिक, सरकार और गृह विभाग के साथ हाल में हुई बैठक के बाद पुलिस मुख्यालय ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है. इसका मकसद थानों में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करना और विवादित अधिकारियों को फील्ड से हटाकर गैर-प्रभावी पदस्थापन या पुलिस लाइन भेजना है.

 

मुख्यालय सूत्र बताते हैं कि तीन स्तरों पर स्क्रीनिंग की जा रही है. इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर रैंक के उन अधिकारियों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जिनके खिलाफ कोर्ट, एसीबी या विभागीय जांच के मामले चल रहे हैं. जिन थाना प्रभारियों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं, उनके रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.

 

पुलिस मुख्यालय की इस कवायद को राज्य में पुलिसिंग की साख मजबूत करने और आम लोगों का भरोसा बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. विभाग की कोशिश है कि थानों की कमान साफ छवि, सक्रिय और अनुभवी अधिकारियों को सौंपी जाए, ताकि कानून-व्यवस्था और बेहतर हो सके.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही