Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने कृषि मंत्री का मांगा इस्तीफा समेत लातेहार की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Latehar : ग्रेड-पे कम करने के विरोध में जिले के जनसेवक नौ मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन में बैठे जनसेवकों ने झारखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां लेकर कृषि मंत्री से इस्तीफा देने व कृषि निदेशक को बर्खास्त करने की मांग की. झारखंड राज्य जनसेवक संघ, लातेहार के जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि यह सरकार की मनमानी है और इसे नहीं चलने दिया जायेगा. यादव ने कहा कि वर्ष 2012 में कृषि एवं गन्ना विकास विभाग के द्वारा 1836 जनसेवकों की बहाली 2400 ग्रेड पे पर की गई थी. 10 वर्षों तक विभाग ने हमारी सेवाएं ली. अब जब प्रमोशन और एमएसीपी का समय आया तो कृषि निदेशक ने जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया. यह सरकार का तुगलगी फरमान है. उन्होंने जनसेवकों को पूर्व की भांति तकनीकी पद मानते हुए ग्रेड-पे 4200 करने की मांग की. सचिव लव कुमार पासवान ने भी सरकार के इस कदम की आलोचना की. उन्होंने 2012 में बहाल सभी जनसेवकों को एमएसीपी का लाभ देने व वरीयता सूची प्रकाशित करने की मांग की. संघ के रघुनंदन राम ने जनसेवक संवर्ग का नाम बदल कर कृषि प्रसार पर्यवेक्षक या प्रखंड उप कृषि पदाधिकारी करने की मांग की. कहा कि जनसेवक कृषि विभाग की तमाम योजनाओं को गांव स्तर पर क्रियान्वित करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करते हैं. इसे भी पढ़ें :  कर्नाटक">https://lagatar.in/karnataka-elections-voting-over-fate-of-candidates-sealed-in-evm/">कर्नाटक

चुनाव : वोटिंग खत्म, प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद

धरना में ये लोग हुए शामिल

धरना में रामनाथ यादव, लव कुमार पासवान, रघुनंदन राम, प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी,रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय,राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे.

ग्रामीणों ने की बैठक

[caption id="attachment_633197" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/baithak-mea-shamil-log_445.jpg"

alt="ग्रामीणों ने की बैठक" width="1280" height="721" /> ग्रामीणों ने की बैठक[/caption] बालूमाथ प्रखंड के आरा में मुखिया परमेश्वर उरांव की अध्यक्षता में एक आम बैठक की गयी. बैठक का संचालन रवि प्रकाश ने किया. बैठक में एनटीपीसी के सेलो निर्माण से होने वाले रोजगार सृजन पर चर्चा की गयी. विस्तृत चर्चा के लिए आगामी बैठक 12 मई को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में शंभू साव, पदुम यादव, रवींद्र उरांव, हरिनंदन प्रसाद, बलदेव साव, रामवृक्ष साव, महेंद्र साव, लखन साव, राजेश राम, खुशियाल साव, रूपलाल राणा, रामसेवक प्रसाद, सुधीर साव, सुरेश साव, मगल सिंह, तुलसी साव, मनोहर साव, अनुरूद साव, दिलचंद साव व पवन कुमार समेत कई भू-रैयत शामिल थे. इसे भी पढ़ें : गुमला">https://lagatar.in/gumla-believing-the-dream-to-be-true-killed-the-grandparents-with-a-stick-then-went-to-the-police-station-and-surrendered/">गुमला

: सपने को सच मान दादा-दादी को लाठी से मार डाला, फिर थाना जाकर किया सरेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही