Search

 
 
 

झारखंड राज्यसभा चुनाव : इंडिया गठबंधन ने दिखाई एकजुटता, दोनों उम्मीदवारों की जीत का दावा

झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. सोमवार की सुबह से ही विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है और इंडिया गठबंधन खुलकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है.
 

Ranchi :  झारखंड राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. सोमवार की सुबह से ही विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू हो गया है और इंडिया गठबंधन खुलकर अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहा है.

 

गठबंधन में एकता का संदेश

झामुमो के वरिष्ठ विधायक हेमलाल मुर्मू सबसे पहले विधानसभा परिसर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि इंडिया गठबंधन के पास पूरा संख्या बल है. उन्होंने दावा किया कि दोनों उम्मीदवारों की जीत तय है.

 

राजद ने भी दिखाई एकजुटता

राजद नेता संजय सिंह यादव ने बताया कि उनके सभी विधायक गठबंधन के साथ मजबूती से खड़े हैं. राजद के तीन वरिष्ठ नेता सुरेश पासवान, संजय यादव और नरेश सिंह, कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के प्रस्तावक बने हैं.

 

CM हेमंत सोरेन ने संभाली कमान

झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के प्रस्तावक स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बने, जो गठबंधन की गंभीरता को दर्शाता है. विधानसभा परिसर में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच क्रॉस वोटिंग रोकने की पूरी कोशिश की जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही