Search

 
 
 

Latehar News: लातेहार में कदाचार मुक्त हुई झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024  जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी.
 
Latehar News

Latehar: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा आयोजित झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 2024  जिले के 16 परीक्षा केंद्रों में रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी. परीक्षा सुबह 8:30 बजे से सध्याध साढ़े़ पांच बजे तक तीन पालियों में आयोजित की गयी. उपायुक्त संदीप कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण. 

Uploaded Image

उन्होने संत जेवियर एकेडमी, पहाड़पुरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज,  बनवारी साहू महाविद्यालय, बानपुर और राजहार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षाओं का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होरने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया.  

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा की व्यावस्थाा की गयी थी. इस दौरान अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन व जिला शिक्षा पदाधिकारी गौतम कुमार साहू मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही