Search

 
 
 

Dhanbad News: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा 19 जुलाई को, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार 19 जुलाई 2026 को धनबाद जिले के 78 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Dhanbad: झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार 19 जुलाई 2026 को धनबाद जिले के 78 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. परीक्षा को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपायुक्त आदित्य रंजन के निर्देश पर बुधवार को न्यू टाउन हॉल में सभी दंडाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

Uploaded Image

बैठक को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने सभी दंडाधिकारियों को समय पर अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने तथा परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी कर लेने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ परीक्षा संपन्न कराएं तथा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, साइन बोर्ड, सीटिंग प्लान समेत सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करें.

इसे भी पढ़ें: 

सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी. तलाशी के दौरान पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने फर्जी परीक्षार्थियों की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने और परीक्षा शुरू होने से पहले शौचालयों व अन्य स्थानों की गहन जांच कराने का निर्देश दिया.

 

परीक्षा के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच, डिजिटल डायरी, पेजर, लॉग टेबल या अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अभ्यर्थियों को केवल वैध प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) और ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलेगा.

 

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 78 स्टैटिक दंडाधिकारी, 43 पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, 9 फ्लाइंग स्क्वॉड और 105 ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की गई है. इस परीक्षा में लगभग 29,952 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी तथा मोबाइल फोन जैमर भी लगाए जाएंगे.

 

परीक्षा तीन पालियों में आयोजित होगी. पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा तीसरी पाली दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी.

 

बैठक में एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ओझा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार, अपर नगर आयुक्त संजीव अनुराग टोपनो, उप निर्वाचन पदाधिकारी कालिदास मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी सुशांत मुखर्जी, घनश्याम दुबे, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही