Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण बुधवार को रांची आयेंगे

Ranchi : राष्ट्रीय जनता दल के झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण बुधवार को रांची पहुंचेंगे. गुरुवार को पलामू के विश्रामपुर में डॉ भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि जयप्रकाश नारायण 19 अप्रैल को दोपहर 12 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला जायेंगे. विश्राम के बाद दिन के तीन बजे पलामू के लिए रवाना होंगे. रात्रि विश्राम डालटनगंज सर्किट हाउस में करेंगे.

प्रभारी के साथ कार्यक्रम में ये होंगे शामिल

20 अप्रैल को विश्रामपुर में पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत डॉ भीमराव आंबेडकर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण जयप्रकाश नारायण के द्वारा किया जाएगा. वे सभा को भी संबोधित करेंगे. प्रभारी के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घूरन राम, युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार और डॉ मनोज कुमार समेत प्रदेश एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/uproar-of-students-demanding-two-subsidiary-papers-in-ranchi-university/">रांची

विश्वविद्यालय में दो सब्सिडियरी पेपर की मांग को लेकर छात्रों का हंगामा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही