Search

 
 
 

20 मार्च को झारखंड राजद की राज्य कार्यकारिणी की बैठक, प्रभारी जयप्रकाश नारायण रहेंगे मौजूद

 
Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव के निर्देश पर राज्य कार्यकारिणी की बैठक 20 मार्च को प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गयी है. प्रदेश राजद के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने कहा कि बैठक में झारखंड प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव उपस्थित रहेंगे. इस बैठक में मुख्य रूप से नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के सभी प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी के सदस्य, सभी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सभी जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत करने, सदस्यता अभियान में तेजी लाने एव झारखंड में पंचायत से प्रदेश तक संगठन को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श होगा. इसे भी पढ़ें – मोबाइल">https://lagatar.in/demonstration-of-mnrega-workers-continues-for-21-days-in-delhi-against-mobile-based-attendance/">मोबाइल

आधारित हाजिरी के विरोध में दिल्ली में 21 दिन से मनरेगा मजदूरों का प्रर्दशन जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही