Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक घर-घर मतदाता सर्वेक्षण का दूसरा चरण

Advertisement
Advertisement
Ranchi : घर-घर मतदाता सर्वेक्षण कार्यक्रम का दूसरा चरण 27 अक्टूबर से शुरू होगा. 9 दिसंबर तक सर्वेक्षण चलेगा. इस दौरान 18 साल पूरा कर चुके युवा वोटरों का भी नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा. 28 अक्टूबर, 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 5 नवंबर को प्रत्येक मतदान बूथ पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. वहीं 28 नवंबर को आदिम जनजातियों के लिए, 29 नवंबर को बेघर लोगों के लिए, 30 नवंबर को 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए, 2 दिसंबर को थर्ड जेंडर व सेक्स वर्कर्स के लिए और 3 दिसंबर को दिव्यांग जनों के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग की ओर से आयोजित ईआरओ प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी दी.

1 जनवरी 2024 तक 18 साल पूरा करने वालों का भी नाम वोटर लिस्ट में जुड़ेगा 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जो किशोर 1 जनवरी 2024 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले हैं ,उन्हें भी मतदाता सूची में शामिल करने की पहल की जा रही है. शिक्षा विभाग के समन्वय से ऐसे स्कूली छात्र-छात्राओं से अग्रिम फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है. ऐसे 6.59 लाख छात्रों के फॉर्म-6 भरवाये जा चुके हैं. इसे भी पढ़ें – केके">https://lagatar.in/bjps-protest-against-kk-verma-effigy-burnt/">केके

वर्मा के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही