Search

 
 
 

ब्राजील विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की दो बेटियों का चयन

Ranchi News: दोनों खिलाड़ी किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं. चैंपियनशिप में पृथ्वी लंबी कूद में और अनौखी 400 मीटर बाधा दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगी.
 
पृथ्वी उरांव और अनोखी कुमारी को सम्मान

Ranchi News: राज्य की प्रतिभावान एथलीट पृथ्वी उरांव और अनोखी कुमारी का चयन ब्राजील में आयोजित होने वाली अंडर-17 विश्व विद्यालयीन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है. दोनों खिलाड़ी 3 से 8 दिसंबर तक होने वाले इस वैश्विक आयोजन में भारतीय दल का हिस्सा बनेंगी.

इसे भी पढ़ें: 

हजारीबाग आवासीय व्यवस्था में प्रशिक्षण ले रहीं ये दोनों खिलाड़ी किसान परिवारों से ताल्लुक रखती हैं. चैंपियनशिप में पृथ्वी लंबी कूद में और अनौखी 400 मीटर बाधा दौड़ में अपनी चुनौती पेश करेंगी. वैश्विक मंच पर उतरने से पूर्व दोनों धाविकाएं अपनी फिटनेस और तकनीक को धार देने के लिए गोवा में ढाई महीने के विशेष प्रशिक्षण शिविर में पसीना बहाएंगी. कोच नीरज रॉय और अनुकंपा रूंडा के मार्गदर्शन ने इनके इस सफर में अहम भूमिका निभाई है.

 

इस उपलब्धि पर खेल प्रशासक एवं समाजसेवी हर्ष अजमेरा ने दोनों बेटियों को सम्मानित करते हुए आगे की तैयारियों में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. सीमित संसाधनों के बावजूद इन खिलाड़ियों की सफलता से पूरे प्रदेश के खेल जगत में उत्साह का माहौल है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही