Search

Jharkhand : 10 साल बाद दो जिला समादेष्टा की सेवा अवधि नियमित, अधिसूचना जारी

Ranchi : झारखंड सरकार ने 2010 से 2012 के बीच सेवा से मुक्त किए गए दो जिला समादेष्टा की सेवा अवधि को नियमित करने का फैसला लिया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार रवि कुमार कुजूर और हीरेंद्र सिंह मुंडा की 10 अगस्त 2010 से 5 सितंबर 2012 तक की सेवा अवधि को नियमित किया गया है.
 
झारखंड की खबरें

अधिसूचना के अनुसार दोनों अधिकारियों को विभागीय आदेश के तहत सेवा से मुक्त किया गया था. बाद में न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें पुनर्बहाल कर योगदान स्वीकार किया गया. इसके बाद उनकी सेवा अवधि को नियमित करने का निर्णय लिया गया.

रवि कुमार कुजूर वर्तमान में जिला समादेष्टा, गिरिडीह और हीरेंद्र सिंह मुंडा जिला समादेष्टा, सरायकेला-खरसावां के पद पर पदस्थापित हैं. हालांकि, सेवा से मुक्त रहने की अवधि के लिए उन्हें किसी प्रकार का वेतन और भत्ता देय नहीं होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही