Search

 
 
 

ठिठुरा झारखंड,  न्यूनतम पारा 3.9°C पहुंचा, 8 जिले में घने कोहरे का अलर्ट

झारखंड सर्दी की चपेट में है. रांची सहित छह जिलों (डाल्टनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और गुमला) का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. गु
 
  • •    आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट,  रांची की विजिबिलिटी 500 मीटर
  • •    रांची का न्यूनतम पारा पहुंचा 8.5 डिग्री सेल्सियस

Ranchi :   झारखंड सर्दी की चपेट में है. रांची सहित छह जिलों (डाल्टनगंज, बोकारो, खूंटी, लोहरदगा और गुमला) का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि चाईबासा में सबसे अधिक उच्चतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

रांची की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस,  बोकारो में 8.2 डिग्री सेल्सियस,  खूंटी में 6.8 डिग्री सेल्सियस, लोहरदगा में 7.2 डिग्री सेल्सियस और डाल्टनगंज में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

 

आठ जिलों में घने कोहरा का अलर्ट 


मौसम विभाग ने 25 दिसंबर के लिए राज्य के आठ जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ शामिल हैं. वहीं रांची और जमशेदपुर में विजिबिलिटी 500 मीटर और देवघर में 400 मीटर रहेगी.

 

28 तक रांची व आसपास न्यूनतम तापमान 7-8°C 

मौसम विभाग के अनुसार, रांची और आसपास के इलाकों में 25 से 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. 25 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 26 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और 28 दिसंबर को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है. 


किस स्थान पर कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

 

स्थान   अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची   23.2 8.5
जमशेदपुर 26.2 12.6
डालटनगंज 23.2    6.1
बोकारो 22.5 8.2
चाईबासा 26.8 11.6
खूंटी 24.4 6.8
लोहरदगा 22.4 7.2
लातेहार 19.5 9.3
सरायकेला   26.6   10.5
गुमला   22.4 3.9


          
   
                    
                      
https://lagatar.in/government-will-make-new-dgp-of-jharkhand-police-according-to-its-new-rules

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही