Search

 
 
 

झारखंड को एक्सट्रैक्शन नहीं, अब अट्रैक्शन के नजरिये से देखा जाए : सीएम

 
  • पर्यटन में निवेश के लिए आने वाले पहले इन्वेस्टर को सरकार देगी विशेष पैकेज : हेमंत सोरेन
New Delhi : झारखंड की टूरिज्म पॉलिसी 2021 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिल्ली में लांच की. सीएम ने इन्वेस्टर्स को पहले आओ-पहले पाओ का ऑफर दिया है. कहा कि पर्यटन क्षेत्र में निवेश के लिए पहले आने वाले इन्वेस्टर को सरकार विशेष पैकेज देगी. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में झारखंड के टूरिस्ट डेस्टिनेशन और यहां की प्राकृतिक सौंदर्य की खूब तारीफ की. कहा, लोग मनोरम दृश्य देखने के लिए पर्यटन स्थलों पर जाकर लाखों रुपये खर्च करते हैं. झारखंड का नेतरहाट मनोरम दृश्य वाले दूसरे पर्यटन स्थलों से थोड़ा भी कम नहीं है. झारखंड में जंगलों-पहाड़ों की भरमार है, जो शिमला-कुल्लू में होने का एहसास दिलाते हैं, लेकिन इन सब चीजों का संरक्षण करने में गलतियां हुई हैं. झारखंड के खनिजों से कई राज्य जगमगा रहे हैं, लेकिन वहां कई समस्याएं हैं. इसी को देखते हुए झारखंड टूरिज्म पॉलिसी 2021 लांच करने का प्लान बनाया गया. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/candle-march-taken-out-to-get-justice-for-si-sandhya-topno/">रांची

: एसआई संध्या टोपनो को न्याय दिलाने के लिए निकाला गया कैंडल मार्च

टूरिस्ट सिक्योरिटी फोर्स के गठन का चल रहा काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को हमेशा एक्सट्रैक्शन के नजरिये से देखा गया है. हमारा लक्ष्य है कि अब झारखंड को अट्रैक्शन के नजरिये से देखा जाए. यहां के जल, जंगल, पहाड़, झरने, नदियों में पर्यटन के दृष्टिकोण से असीम संभावनाएं हैं. नयी टूरिज्म पॉलिसी उसी लक्ष्य को प्रतिबिम्बित करता है. सीएम ने कहा कि प्रदेश में पर्यटकों कि सुरक्षा के लिए हम टूरिस्ट सिक्योरिटी फोर्स के गठन पर भी कार्य कर रहे हैं. अब वो दिन दूर नहीं जब प्रदेश की मनोरम वादियों में गोलियों की आवाज नहीं, सिर्फ पर्यटकों के ठहाके सुनाई देंगे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/112.jpg"

alt="" width="1280" height="853" />

हमारी दक्षता, क्षमता और ताकत को दबा कर रखा गया 

हेमंत ने कहा कि झारखंड ने देश को कोयला, अभ्रक, यूरेनियम जैसे कई मिनिरल्स दिये हैं. झारखंड अपना सीना फाड़कर देश की सेवा कर रहा है, लेकिन इसकी सेवा कौन करेगा. राज्य को हमेशा से दुधारू गाय की तरह देखा गया है, लेकिन सेवा नहीं की गई. झारखंड के लोग मेहनती और एनर्जेटिक हैं, लेकिन हमारी दक्षता, क्षमता और ताकत को दबा कर रखा गया है. इसे भी पढ़ें - संध्या">https://lagatar.in/bjp-mahila-morchas-delegate-met-sandhya-topnos-family-demanding-cbi-probe-into-the-murder/">संध्या

टोपनो के परिजनों से मिला भाजपा महिला मोर्चा का डेलिगेट, हत्या की सीबीआई जांच की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही