Search

 
 
 

Jharkhand ‘SIR’ : महागामा में कांग्रेस का संवाद सह BLA-2 प्रशिक्षण शिविर

गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से महागामा में संवाद सह BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए.
 
  • मतदाता अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

Godda: गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से महागामा में संवाद सह BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड के विभिन्न बूथों से बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ एजेंट, पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. 

 

शिविर का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की जानकारी देना तथा मतदाता सूची से जुड़ी संभावित अनियमितताओं के प्रति कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित करना था.


प्रशिक्षण के दौरान बूथ लेवल एजेंटों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन कराने तथा पात्र मतदाताओं के नाम कटने से रोकने की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सतर्क रहकर प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.


इस अवसर पर स्थानीय विधायक एवं झारखंड की ग्रामीण विकास, कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में हर वोट की अहम भूमिका होती है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना चाहिए. उन्होंने बूथ एजेंटों से पूरी प्रतिबद्धता और सजगता के साथ कार्य करने का आह्वान किया.


उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार से मतदाताओं के अधिकारों को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है तो कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जागरूकता और संगठन की मजबूती के जरिए उसे विफल करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे SIR प्रक्रिया की सभी बारीकियों को समझें और जरूरत पड़ने पर हर पात्र मतदाता की सहायता करें.


मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी निष्ठा के साथ मैदान में उतरना होगा. मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और इसकी रक्षा करना कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक जिम्मेदारी है.

 

कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव एवं गोड्डा प्रभारी गुंजन सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष याहया सिद्दीकी, SIR प्रशिक्षक मुद्दसिर खान, महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मिनहाज आलम, महागामा नगर पंचायत उपाध्यक्ष नीलेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में बीएलए, पंचायत प्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही