Search

 
 
 

Giridih News: अवैध खनन व भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस व विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
 

Giridih: गिरिडीह जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र में अवैध खनन एवं भंडारण के खिलाफ पुलिस व विभागीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. विभिन्न कांडों में गिरफ्तार आरोपियों में राजा सिंह उर्फ राज रंजन सिंह (कोडरमा), मोहन सिंह उर्फ मदन मोहन सिंह (किसगो, हिरोडीह),  रघु पासवान उर्फ अरविन्द पासवान (किसगो, हिरोडीह), मुन्ना बास्के उर्फ मुन्ना विनय बास्के (अमझर, हिरोडीह) शामिल हैं.

 

सभी के ऊपर खिलाफ बी.एन.एस, जेएमएमसी एक्ट, एमएमडीआर एक्ट एवं झारखंड स्टोरेज रूल के तहत मामला दर्ज था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. 

 

हिरोडीह पुलिस व विभागीय टीम की कार्रवाई से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि अवैध खनन और भंडारण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही