Search

 
 
 

Jharkhand SIR: साढ़े 14 लाख मतदाताओं का कोई पता नहीं, 61 हजार से अधिक वोटरों की हो चुकी मौत

झारखंड के मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा नहीं होगा, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा.
 
  • 29 जुलाई तक जमा करें इन्यूमरेशन फॉर्म, नहीं तो 5 अगस्त की ड्राफ्ट मतदाता सूची से कट सकता है नाम

Ranchi: झारखंड के मतदाताओं के लिए इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं का भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म वापस जमा नहीं होगा, उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा.

 

राज्य में वर्ष 2026 की मतदाता सूची के अनुसार कुल 2,64,63,236 मतदाता हैं. इनमें से 2,64,61,801 (99.99%) मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिए गए हैं. अब तक 2,20,20,994 मतदाताओं के भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है. इन मतदाताओं के नाम 5 अगस्त को जारी होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल होंगे.

 

इसे भी पढ़ें:

 

निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य में 31 विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा हो चुका ह. शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्य 97 से 99 प्रतिशत तक पूरा हो गया है. विभाग के आंकड़ों के अनुसार 43,55,463 इन्यूमरेशन फॉर्म अब तक वापस नहीं मिले हैं. इनमें 7,61,755 मतदाता मृत पाए गए.14,59,029 मतदाता अनुपस्थित या पता नहीं चल सके. 15,87,496 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर चले गए. 4,34,541 मतदाताओं का नाम पहले से किसी अन्य स्थान की मतदाता सूची में दर्ज है. 1,12,642 मतदाताओं ने फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया.

 

निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य में कुल 2,63,76,457 (99.67%) इन्यूमरेशन फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. विभाग ने अपील की है कि जिन मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म नहीं जमा किया है, वे 29 जुलाई तक अपना इन्यूमरेशन फॉर्म संबंधित बीएलओ के पास जमा कर दें, ताकि उनका नाम 5 अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हो सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही