Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड कौशल प्रतियोगिता का समापन, नेशनल स्किल में भाग लेंगे 14 विजेता प्रतिभागी

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के तत्वावधान में झारखंड कौशल प्रतियोगिता का शुक्रवार को पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह का आयोजन हुआ. रांची के रेडिसन ब्लू में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि श्रम, नियोजन कौशल विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया. 11 मार्च 2024 से राजधानी के पांच संस्थानों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह प्रतियोगिता चल रही थी. इसमें राज्य भर से चयनित कुल 237 प्रतिभागियों ने 14 ट्रेड में भाग लिया. सभी ट्रेड के प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप क्रमश: 21 हजार, 11 हजार, 6 हजार रुपये और मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिए गए. प्रतियोगिता के पहले स्थान पर रहने वाले 14 विजेता प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया स्किल्स 2023-24 में भाग लेंगे. इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों के चयनित प्रतिभागी प्रतिस्पर्धा में भाग लेंगे. राष्ट्रीय स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को इस साल फ्रांस के ल्योन शहर में आयोजित होने वाले ``वर्ल्ड स्किल्स 2023-2024`` में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-mar-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 MAR।।झारखंड के साथ केंद्र करती है भेदभाव-चंपाई।।धनबादः घंटों बंधक बनी रही पुलिस।।बिहारः RJD का पोस्टर पॉलिटिक्स।।खड़गे ने चुनावी बॉन्ड को बताया घोटाला।।लोस चुनावः तारीखों का ऐलान कल।।समेत कई अहम खबरें।।

श्रम आयुक्त ने प्रतिभागियों की सराहना की

मुख्य अतिथि मुकेश कुमार ने विजेताओं को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर ``इंडिया स्किल्स 2023-2024`` प्रतिस्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कौशल, किसी भी शिक्षा पद्धति में वैल्यू एडिशन करता है. बदलते वक्त के साथ हमें स्किल्स की जरूरत को समझने की अवश्यकता है, क्योंकि स्किल हमें समय के साथ चलने में मदद करता है. श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा ने प्रतिभागियों की सराहना की और विजेताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा, मैं चाहता हूं कि हमारे युवाओं को राज्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना कौशल और हुनर दिखाने का मौका मिले. पुरस्कार सह समापन समारोह में मुख्य रूप से प्रतियोगिता के ज्यूरी मेंबर्स, मॅटोर्स, विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधि, प्रशिक्षण सेवा प्रदाता, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के अधिकारी, यूएनडीपी प्रतिनिधि, प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-liquor-scam-ed-arrests-former-telangana-cm-k-chandrashekhar-raos-daughter-k-kavita/">दिल्ली

शराब घोटाला : ईडी ने तेलंगाना के पूर्व सीएम के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को गिरफ्तार किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही