Search

 
 
 

झारखंड में विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 5-7 मई तक, नोटिस जारी

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 5 मई से 7 मई 2026 तक रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने विशेष शिक्षा सहायक शिक्षक के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. आयोग के अनुसार, यह परीक्षा 5 मई से 7 मई 2026 तक रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी. परीक्षा तिथि की जानकारी उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ई-मेल पर SMS/मेल के माध्यम से भी भेजी जाएगी.

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड की प्रक्रिया

 

अभ्यर्थी परीक्षा से दो दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि (DDMMYYYY) दर्ज करनी होगी.

 

जरूरी निर्देश

 

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की अतिरिक्त प्रति और दो फोटो साथ ले जाना अनिवार्य होगा.

परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़ी सभी अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है.

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएंगे और उल्लंघन करने वालों पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही