Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव: प्रशांत कुमार सिंह, मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव व पवन रंजन खत्री जीते

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में दूसरा रिजल्ट सामने आया है. 20 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड में) झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह और बोकारो के मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव ने मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया.
 
  • पुरुष अधिवक्ताओं में चौथा, पांचवा और छठा रिजल्ट सामने आया
  • पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है

Ranchi: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव में पुरुष अधिवक्ताओं में छठा रिजल्ट भी सामने आया है. 20 अप्रैल तक (एलिमिनेट राउंड में) झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत कुमार सिंह, बोकारो के मृत्युंजय कुमार श्रीवास्तव और रांची सिविल कोर्ट के पवन रंजन खत्री ने मतगणना में 677 के आंकड़ा को छू लिया है और उन्हें विजयी घोषित किया गया.  इनके जीत की पुष्टि मुख्य चुनाव अधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने की.


इससे पहले अब्दुल कलाम रसीदी, ललित यादव,अभिषेक कुमार भारती ने यह आंकड़ा प्राप्त किया था और चुनाव जीते थे. मतगणना में इलेक्ट (जीत दर्ज) होने के लिए कोटा 677 निर्धारित किया गया है. अब 12 पुरुष अधिवक्ता चुने जाने हैं. पांच महिला अधिवक्ता पहले ही जीत दर्ज कर चुकी है. दो महिला अधिवक्ता का चयन मनोनयन के आधार पर होना है.

यहां बता दें कि 12 मार्च को मतदान हुआ था. 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. पूरे झारखंड में 75 बूथ पर मतदान संपन्न कराया गया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही