Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप: JVM श्यामली की अश्मि सिंह बनीं सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

साहिबगंज में आयोजित चार दिवसीय 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जेवीएम श्यामली की छात्रा अश्मि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया.
 

Ranchi : साहिबगंज में आयोजित चार दिवसीय 26वीं जूनियर झारखंड स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जेवीएम श्यामली की छात्रा अश्मि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया.

 

अश्मि के अगुवाई में जैप-1 टीम ने बालिका वर्ग का खिताब जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है.टूर्नामेंट में अश्मि का खेल प्रदर्शन बेहतरीन रही.यह बास्केटबॉल मैच 29 मार्च से 1 अप्रैल तक मैच खेला गया.जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन की और 

 

उनके  प्रदर्शन के कारण उनका चयन झारखंड अंडर-18 जूनियर बास्केटबॉल टीम में किया गया है.जहां वे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी.विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य बी.एन. झा ने इसे उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया.वहीं वाइस प्रिंसिपल अनुपमा श्रीवास्तव ने उनके अनुशासन और मेहनत की सराहना की.विद्यालय परिवार ने अश्मि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही