Search

झारखंड राज्य तकनीकी सह जजेस सेमिनार शुरू

Ranchi : झारखंड राज्य तकनीकी सह जजेस सेमिनार रविवार को माहिलोंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में शुरू हुआ. झारखंड वुशु एसोसिएशन के तकनीकी पदाधिकारियों की देख रेख में आयोजित इस सेमिनार में राज्य के तकरीबन 32 खिलाड़ी और कोच भाग ले रहे हैं. इस सेमिनार का उद्देश्य खिलाड़ियों और कोच के तकनीकी स्तर में सुधार करना है, ताकि वे विभिन्न जिलों में वुशु खेल के विकास में योगदान दे सकें. इस सेमिनार के उद्घाटन समारोह के अवसर पर शिवेंद्र नाथ दुबे,अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, चंचल भट्टाचार्य सहित सरला बिरला यूनिवर्सिटी के खेल विभाग के राहुल रंजन ने मौजूद रहे. इस अवसर पर एनआईएस दीपक गोप ने सानसाउ के नियम कायदों से प्रतिभागियों को अवगत कराया. वहीं सोमवार को ताउलू की तकनीकों में परिवर्तन की जानकारी दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/railway-ministers-big-statement-cbi-will-investigate-balasore-train-accident/">रेल

मंत्री का बड़ा बयान, CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp