Search

 
 
 

झारखंड T-20 लीग :  फाइनल मैच में अव्यवस्था की शिकायत मानवाधिकार आयोग, DC व SSP से

रांची के जेएससीए में आयोजित झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में हुई भगदड़ और दर्शकों के घायल होने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग, रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की गई है.
 

Ranchi : रांची के जेएससीए में आयोजित झारखंड टी-20 क्रिकेट लीग के फाइनल मुकाबले में हुई भगदड़ और दर्शकों के घायल होने के मामले में राज्य मानवाधिकार आयोग, रांची के उपायुक्त (DC) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से शिकायत की गई है.

 

Uploaded Image

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आयोजन के दौरान स्टेडियम में पर्याप्त सुरक्षा नहीं थी और ना ही भीड़ प्रबंधन के इंतजाम थे, जिसके कारण अव्यवस्था की स्थिति बनी और कई लोगों को चोटें आईं. शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

 

 

 साथ ही  घायलों को  चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें मुआवजा देने की भी मांग की गई है. शिकायत में भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए खेल और सार्वजनिक आयोजनों के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) बनाने की आवश्यकता बताई गई है.

 

इसके अलावा, बिना आवश्यक अनुमति और सुरक्षा मानकों के बड़े आयोजनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग भी की गई है. शिकायतकर्ता ने कहा कि प्रशासन को ऐसे आयोजनों के लिए जवाबदेही तय करनी चाहिए ताकि दर्शकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. मानवाधिकार आयोग और जिला प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही