Ranchi : रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जा रहे Jharkhand T20 Cricket League में शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स ने धनबाद डायमंड्स को 7 रन से हरा दिया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी धनबाद डायमंड्स की टीम कड़े संघर्ष के बावजूद 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 195 रन ही बना सकी और बेहद करीबी अंतर से मैच गंवा बैठी.
Jharkhand T20 Cricket League : जमशेदपुर स्टीलर्स ने रोमांचक मुकाबले में धनबाद डायमंड्स को 7 रन से हराया
Last Updated: Jun 13, 2026 10:13 AM (IST)
जमशेदपुर स्टीलर्स की शुरुआत बेहतरीन रही. कप्तान कुमार देबब्रत ने कप्तानी पारी खेलते हुए मात्र 33 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. उनके अलावा मध्यक्रम में आदर्श गिरी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया.

