Search

 
 
 

Deoghar News : अतिक्रमण हटाने के दौरान आरक्षी ने निकाली पिस्टल, एसपी ने दिया जांच का आदेश

एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी. जांच में आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित आरक्षी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
 
वयरल वीडियो में पिस्टल निकालते दिख रहा आरक्षी.

Deoghar : देवघर शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने व यातायात व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन समय-समय पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते रहता है. इस दौरान प्रशासन को कई बार स्थानीय लोगों व जनप्रतिनिधियों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है. शहर में बुधवार को चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

उक्त वीडियो में एक आरक्षी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अपनी पिस्टल निकालता हुआ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय दुकानदारों और जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए विरोध दर्ज कराया है. साथ ही पुलिस के व्यवहार पर भी सवाल उठाए हैं.

 

वहीं, एसपी प्रवीण पुष्कर ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है. वायरल वीडियो और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी. जांच में आरोप की पुष्टि होने पर संबंधित आरक्षी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

 

गौरतलब है कि पुलिस को हथियारों का उपयोग करते समय निर्धारित नियमों व परिस्थितियों का पालन करना होता है. वायरल वीडियो को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं. जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि आरक्षी के पिस्टल निकालने के पीछे वास्तविक परिस्थिति क्या थी और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है?

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही