Search

 
 
 

Ranchi News: सामलोंग गोलीकांड में शामिल दो आरोपी नामकुम से गिरफ्तार

नामकुम थाना क्षेत्र के सामलोंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास 10 जून की शाम हुई गोलीबारी की घटना में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
 

Ranchi: नामकुम थाना क्षेत्र के सामलोंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास 10 जून की शाम हुई गोलीबारी की घटना में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद टीपू उर्फ सद्दाम और मोहम्मद इरशाद आलम उर्फ बौना के रूप में हुई है. दोनों नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के निवासी हैं.

 


जानकारी के अनुसार, 10 जून की शाम अपराधियों ने शमशेर आलम नामक व्यक्ति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई.

 


जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस वारदात में गिरफ्तार आरोपियों के अलावा कुछ अन्य अपराधियों की भी संलिप्तता सामने आई है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले में शामिल बाकी अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही