Search

 
 
 

Ranchi: धुर्वा से लापता बच्चों के परिजन से मिले आदित्य साहू, पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल

धुर्वा इलाके से लापता हुए बच्चों का 12 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है. इसको लेकर परिजनों में आक्रोश है.  इधर शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुलाकात ओर उन्हें सांत्वना दी.
 

Ranchi: धुर्वा इलाके से लापता हुए बच्चों का 12 दिन बाद भी कुछ पता नहीं चल सका है. इसको लेकर परिजनों में आक्रोश है.  इधर शुक्रवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू मुलाकात ओर उन्हें सांत्वना दी. उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए. 

 


आदित्य साहू ने कहा कि वे लापता बच्चों के परिजन का बयान कुछ और है, जबकि एफआईआर में अलग बातें दर्ज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार पढ़ा-लिखा नहीं है और पुलिस ने अपने बचाव में मनमाने ढंग से प्राथमिकी दर्ज करने का काम किया है. इससे पुलिस की भूमिका पर संदेह उत्पन्न होता है. 

 


उन्होंने तीनों बच्चे करण, अर्जुन और शिवा की अविलंब बरामदगी सुनिश्चित करने तथा मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की है. साथ ही उन्होंने कहा कि रांची के कोकर स्थित खोरहा टोली रोड नं-02 से लापता 18 माह की मासूम बच्ची अदिति का आज तक कोई पता पुलिस नहीं लगा सकी है. पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के विरोध में शनिवार शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकालने की बात कही. कहा कि राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में बच्चों के अपहरण और लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है. भाजपा ऐसे प्रत्येक मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, वहां पार्टी कार्यकर्ता जनहित में आवाज उठाने का कार्य करते हैं.

 


उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों के बच्चों को भी इस देश में समान अधिकार प्राप्त हैं. धुर्वा इलाके के बच्चों के लापता होने के लगभग 12 दिन बाद भी पुलिस कोई ठोस सफलता हासिल नहीं कर सकी है. पीड़ित परिवार के अनुसार पुलिस केवल औपचारिकताएं पूरी कर रही है और अब तक प्रभावी खोजबीन नहीं की गई है.

 


इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सरोज सिंह, अशोक बड़ाईक, रामकुमार पाहन, रमेश सिंह, उमेश यादव, शुचिता रानी राय, जितेंद्र वर्मा, वीणा मिश्रा, दीपक लोहरा, पंकज सिन्हा, नीरज सिंह, सूरज शाहदेव, राजेंद्र मुंडा सहित कई लोग थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही