Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand T20 Cricket League : संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ किया लीग मैचों का समापन, धनबाद डायमंड्स को 9 विकेट से हराया

Ranchi : झारखंड टी20 लीग के आखिरी लीग मुकाबले में संथाल स्ट्राइकर्स ने जीत के साथ अपने सफर का शानदार समापन किया है. एकतरफा रहे इस मैच में संथाल स्ट्राइकर्स ने दमदार खेल दिखाते हुए धनबाद डायमंड्स को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी धनबाद डायमंड्स की टीम संथाल की घातक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम 106 रनों पर ही सिमट गई. जवाब में संथाल स्ट्राइकर्स ने महज 1 विकेट खोकर इस आसान लक्ष्य को हासिल कर लिया और लीग स्टेज का अंत जीत के साथ किया.

 

टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर धनबाद डायमंड्स की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए. सलामी बल्लेबाज राम रोशन शरण ने सबसे ज्यादा 20 गेंदों में 32 रन बनाए, जबकि विकाश कुमार विशाल ने 24 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा मध्यक्रम का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका. अंत में तनिष्क चौबे के 21 रनों की बदौलत टीम किसी तरह 18.1 ओवर में 106 रन तक पहुंच सकी. संथाल स्ट्राइकर्स की तरफ से संजीत शर्मा और अनमोल राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट चटकाए और धनबाद के बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.

 

जीत के लिए मिले 107 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने शुरुआत से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. हालांकि, सलामी बल्लेबाज विवेक कुमार 18 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद विभोर पांडेय और कुमार सूरज ने धनबाद के गेंदबाजों को वापसी का कोई मौका नहीं दिया. कुमार सूरज ने शानदार अर्धशतक जमाते हुए 34 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. वहीं, दूसरे छोर पर विभोर पांडेय ने भी 27 गेंदों में 32 रन बनाकर उनका बखूबी साथ निभाया. दोनों के बीच हुई नाबाद और मैच जिताऊ साझेदारी की बदौलत संथाल स्ट्राइकर्स ने मात्र 11.5 ओवर में 107 रन बनाकर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही