Search

 
 
 

Jharkhand T20 League : धोनी ने रैकेट से लगाए टेनिस बॉल के शॉट्स, कनिका कपूर के 'बेबी डॉल' गाने पर झूमे दर्शक

Ranchi : जेएससीए स्टेडियम में बुधवार को झारखंड टी20 क्रिकेट लीग का भव्य आगाज हुआ. उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. मैदान पर आते ही धोनी ने हाथ में टेनिस रैकेट थाम लिया.
 

Ranchi : जेएससीए स्टेडियम में बुधवार को झारखंड टी20 क्रिकेट लीग का भव्य आगाज हुआ. उद्घाटन समारोह में भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. मैदान पर आते ही धोनी ने हाथ में टेनिस रैकेट थाम लिया. 

Uploaded Image

कनिका कपूर

 

उन्होंने दर्शकों के बीच टेनिस बॉल से हवा में कड़क शॉट्स लगाए. धोनी को इस नए अंदाज में देखकर फैंस बेहद रोमांचित हो उठे. पूरा स्टेडियम 'माही-माही' के नारों से गूंज उठा.

 

इस रंगारंग कार्यक्रम में एमएस धोनी ब्लैक टी-शर्ट और जींस में नजर आए. उन्होंने मैदान पर खिलाड़ियों और पदाधिकारियों का उत्साह बढ़ाया. इसी दौरान बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की लाइव परफॉर्मेंस शुरू हुई. बड़ी स्क्रीन पर कनिका कपूर को देखकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया. उन्होंने जैसे ही अपना सुपरहिट गाना 'बेबी डॉल' गाया, फैंस जमकर झूमने लगे.

 

इसके तुरंत बाद मैदान पर झारखंड के प्रसिद्ध छऊ नृत्य का भी शानदार प्रदर्शन किया गया. कलाकारों की इस पारंपरिक और ऊर्जावान प्रस्तुति ने स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. रांची का पूरा मैदान उत्सव के माहौल में डूब गया.

 

इस घरेलू लीग में राज्य की छह फ्रेंचाइजी टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स और छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स, धनबाद डायमंड्स और संथाल स्ट्राइकर्स भी ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी. टूर्नामेंट ग्रैंड फिनाले 23 जून को होगा. जेएससीए ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए स्टेडियम में एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही