Search

 
 
 

ICC Test Rankings: हैरी ब्रूक बने नंबर वन बल्लेबाज, शुभमन गिल 8वें स्थान पर

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने बुधवार को पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की. इस रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक पहले स्थान पर पहुंच गए है. ब्रूक ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंचे है.
 

Lagatar Desk: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC ने बुधवार को पुरुष टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी की. इस रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक पहले स्थान पर पहुंच गए है. ब्रूक ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट को पछाड़कर पहले स्थान पर पहुंचे है. वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल को 2 स्थान का फायदा हुआ है. गिल 8वें स्थान पर चले गए हैं. 


भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टेस्ट में शतक लगाया था. इस शतक की बदौलत दो स्थान ऊपर चढ़कर वह 8वें स्थान पर आ गए हैं.

 

ब्रूक ने लॉर्ड्स में ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक लगाए थे. ब्रूक ने पहली पारी में 56 रन बनाए थे. जिसके बाद वह नंबर एक स्थान पर आ गए. ब्रूक पहली बार दिसंबर 2024 में शीर्ष पर पहुंचे थे. ट्रेविस हेड दूसरे स्थान पर आ गए हैं. उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है. वहीं, जो रूट दो स्थान खिसकर पहले से सीधे तीसरे स्थान पर आ गए हैं.


ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर है. श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस एक स्थान उपर चढ़कर पांचवें स्थान पर चले गए हैं. न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन छठे स्थान पर हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेंबा बवुमा सातवें स्थान पर हैं. भारत के यशस्वी जायसवाल नौवें स्थान हैं. उन्हें एक स्थान का नुकसान हुआ है. श्रीलंका के दिनेश चांदीमल एक पायदान उपर चढ़कर दसवें स्थान पर चले गए हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही