Search

 
 
 

FIFA World Cup: अर्जेंटीना ने आइसलैंड को 3-0 से दी शिकस्त, मेसी का शानदार प्रदर्शन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आखिरी वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना ने आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की. चोट से उबरने के बाद मैदान पर 70वें मिनट में उतरे लियोनेल मेसी ने बेहतरीन लय दिखाते हुए, आते ही गोल कर दिया
 

Lagatar Desk: फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से पहले आखिरी वॉर्म-अप मुकाबले में अर्जेंटीना ने आइसलैंड के खिलाफ 3-0 से जीत हासिल की. चोट से उबरने के बाद मैदान पर 70वें मिनट में उतरे लियोनेल मेसी ने बेहतरीन लय दिखाते हुए, आते ही गोल कर दिया और टीम में अहम भूमिका निभाई. इसी के साथ अपने फिटनेस को लेकर बनी सभी चिंताओं को भी दूर कर दिया.

 

अर्जेंटीना फिलहाल डिफेंडिंग चैंपियन है, और  एक मजबूत टीम के खिलाफ खेलते हुए आइसलैंड ने मैच में शुरुआत की. लेकिन, मिकेल एलर्टसन अपने हाथ आए मौके को भुनाने में नाकाम रहे. इसके बाद अर्जेंटीना ने खेल पर पकड़ बनाते हुए 8वें मिनट में शानदार शॉट लगाकर पहला गोल किया. अर्जेंटीना के लिए पहला गोलकर वैलेंटिन बार्को ने शुरुआती बढ़त दिला दी. 

 

पहले हाफ में अर्जेंटीना ने लगातार दवाब बनाए रखा और हाफ टाइम तक स्कोर 1-0 रहा. दूसरे हाफ में अर्जेंटीना के कोच ने कई बदलाव करते हुए एलेक्सिस मैक एलिस्टर, एंजो फर्नांडीज और लुटारो मार्टिनेज को मैदान पर उतारा. इन खिलाड़ियों के मैदान पर आते ही आक्रमण तेज हो गया. लेकिन टीम के लिए मैदान पर लियोनेल मेसी के उतरते ही चंद मिनटों में नजारा बदल गया.


72वें मिनट में मेसी ने खुद पेनल्टी किक पर गोल किया और अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी. मेस्सी का यह अंतरराष्ट्रीय करियर का 117वां गोल था. अर्जेंटीना के लिए 86वें मिनट में थियागो अल्माडा ने तीसरा गोल किया. वहीं आइसलैंड की टीम गोल के लिए संघर्ष करती नजर आई.


इस जीत के साथ, अर्जेंटीना ने अपनी तैयारी का प्रदर्शन कर दिया. अब टीम फिट लियोनेल मेसी के साथ विश्व कप में उतरेगी. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज अर्जेंटीना 16 जून को अल्जीरिया के खिलाफ करेगा. अर्जेंटीना को ग्रुप जे में ऑस्ट्रिया और जॉर्डन के साथ रखा गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही